AHAAN NEWS PVT LTD
AHAAN NEWS PVT LTD
झारखंड वासियों के वापसी हेतु ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण जारी
Valid 5/9/20, 12:00 AM - 5/16/20, 11:59 PM
राँची। राज्य सरकार राज्य के बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों, प्रवासी विद्यार्थियों के सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार से हर संभव समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिससे वैसे झारखंडवासी वापस आ सके जो राज्य के बाहर फंसे हैं। राज्य के बाहर फंसे हुए सभी लोगों तक सरकार हर तरह की सहायता पहुंचा रही है। प्रवासी मजदूरों के राज्य के बाहर फंसे होने संबंधित रोजाना बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं। राज्य सरकार के पास राज्य के बाहर एक बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के फंसे होने की जानकारी प्रपात हो रही है। इनकी वापसी में सहायता हेतु राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन झारखंड यात्रा पंजीकरण प्रपत्र वेबलिंक http://jharkhandpravasi.in/ जारी किया गया है। इससे राज्य के बाहर फंसे मजदूर जो वापस आना चाहते है वह खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। जिसके जरिए उन तक सरकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड वासियों से अपील है कि वो संयम बरतें लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें सरकार आप तक जल्द पहुंचेगी। नए वेब लिंक के जरिये दूसरे राज्य में फंसे मजदूर/ विद्यार्थी, आदि अपने आपको रजिस्टर कराएं जिससे वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।
Redeem online